पुलिस व पीएसी ने संयुक्त रूप से की काम्बिंग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 8, 2020

पुलिस व पीएसी ने संयुक्त रूप से की काम्बिंग

रिपोर्ट-इन्द्रजीत भारती
नौगढ़ चंदौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी नीरज सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष अलख नारायण  के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी बल द्वारा संयुक्त रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगली इलाकों में काम्बिंग की गई।जहां राहगीरों,चरवाहों, गांव वालों से सूचनाएं आदान प्रदान करने के साथ ही चन्दौली पुलिस के अधिकारीगण व स्थानीय थाने का नम्बर उपलब्ध कराते हुए भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए संदिग्ध व्यक्तियों आदि के दिखने या जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल इन नम्बरों एवं स्थानीय पुलिस को सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया। स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनका हर सम्भव निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया गया।इस दौरान चौकी इंचार्ज राधा कृष्ण यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad