अपर जिलाधिकारी संग भाजपा नेता ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
रिपोर्ट-संतोष यादव
सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाई गई धान क्रय केन्द्र समिति के जिला प्रभारी रामभवन मिश्रा ने अपर जिलाधिकारी एफआर उमाकांत त्रिपाठी के साथ कूरेभार धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया और किसानों से मुलाकात की। इस दौरान रामभवन मिश्रा ने धनपतगंज ब्लाक में चन्दौर, कूरेभार ब्लाक में गोशाईगंज व जयसिंहपुर ब्लाक के बरौसा में किसानों की मांग पर नये धान क्रय केन्द्र खोलने की भी मांग की।रामभवन मिश्रा ने बताया की चन्दौर में जल्द ही धान क्रय केन्द्र खुलेगा। गोशाईगंज व बरौसा में नये धान क्रय केन्द्र खोलने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जायेगी। धान क्रय केन्द्र के जिला मानिटरिंग प्रमुख रामभवन मिश्रा ने सभी धान क्रय केन्द्रों पर बोरे की कमी को तत्काल दूर करने, बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सतत् निगरानी करने की मांग जिला प्रशासन से की है। रामभवन मिश्रा ने सरायगोकुल धान क्रय केन्द्र चालू न होने पर चिंता व्यक्त करते केन्द्र को 1-2 दिन में चालू करने के लिए जिम्मेदारों से बात की। रामभवन मिश्रा ने उप जिलाधिकारी बल्दीराय व सदर से फोन पर वार्ता कर किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन तत्काल कराने और उनके रकबे के हिसाब से धान खरीदने की मात्रा स्पष्ट बताने के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा।श्री मिश्रा ने कहा सत्यापन के दौरान लंबित लिखकर अन्नदाताओं को परेशान न किया जाए।धान क्रय केन्द्रों द्वारा हाइब्रिड धान की खरीद की जा रही है। श्री मिश्रा ने कहा कि किसान को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो मेरे नम्बर 9936990108 एवं 9453045936 पर काल कर समस्या का समाधान करा सकते है। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जिला क्रय केन्द्र प्रभारी रामचन्द्र मिश्रा को अवगत कराया कि दोस्तपुर धान क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा दोस्तपुर ब्लाक के हड़ई गांव के किसान मनोज तिवारी सहित गांव के रजिस्टर्ड एक दर्जन से अधिक किसानों का 300 कुन्तल धान नही खरीदा जा रहा है।हड़ई गांव के किसान मनोज तिवारी जब एफसीआई द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र प्रभारी प्रवीण सिंह से बात की तो उन्होंने धान खरीदने से मना कर दिया।प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया जाये कि किसानों के साथ उचित व्यवहार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुरूप किसानों का 100 प्रतिशत धान खरीदा जाये।मण्डल अध्यक्ष भदैंया राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि धान क्रय केन्द्र भदैंया में बोरी की कमी के कारण किसानों की धान खरीददारी नही हो पा रही है।
No comments:
Post a Comment