बड़ा हादसा:पत्थर लदे आठ ट्रक डूबे, जहाज पलटने से हुआ हादसा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 24, 2020

बड़ा हादसा:पत्थर लदे आठ ट्रक डूबे, जहाज पलटने से हुआ हादसा

 

झारखंड के साहिबगंज अंतर्गत राजमहल से मालदा के बीच गंगा नदी में एक मालवाहक जहाज को पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया गया कि जहाज पर पत्थर लदे आठ ट्रक गंगा में समा गए हैं। जबकि उसके साथ 8 लोग भी लापता हो गए हालांकि बचाव कार्य में लगे लोगों ने 6 लोगों को बाहर निकाल लिया है, दो की तलाश अभी जारी है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि राजमहल से पश्चिम बंगाल के मानिकचक तक चलने वाला पानी का जहाज लैंडिंग के समय नदी में पलट गया जिस पर पत्थर से लदे आठ ट्रक सवार थे। जिलाधिकारी ने बताया कि जहाज पर सवार 8 लोग लापता हो गए थे जिसके बाद सर्च ऑपरेशन में 6 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन अभी बचे हुए दो लोगों की तलाश की जा रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad