रिपोर्ट इंद्रजीत भारती
नौगढ़ चंदौली वन विभाग जहां उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन भूमि पर अवैध कब्जा धारकों को हटा रहा है तथा उनके ऊपर मुकदमा कर रहा है वहीं अब भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार साहनी ने वन भूमि पर स्थानीय अधिकारियों की सह पर वन भूमि पर अवैध कब्जा कराए जाने का आरोप लगाया है।बताया गया कि उन्होंने दूरभाष के माध्यम से डीएफओ से उक्त बातें कहीं जिस पर उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि जयमोहनी रेंज के खुतहड़ नई बस्ती में प्लांटेशन का कार्य 2016 में कराया गया था परन्तु अतिक्रमण अभियान चलने के बाद भी उस पर उगे पेड़ पौधों को काटकर उस पर झोपड़ी लगा कर लोगों के द्वारा खेती बारी की जा रही हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यहां के वन अधिकारियों की मिली भगत अवश्य है।

No comments:
Post a Comment