ब्रेकिंग:सपा नेता पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 21, 2020

ब्रेकिंग:सपा नेता पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ के पास बदमाशों ने एक ढाबा संचालक सपा नेता पूर्व प्रधान को गोली मार दी और मड़िहान के तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने घायल को  चिकित्सालय पहुंचाया जहां ट्रामा सेंटर में पूर्व प्रधान की मौत हो गई। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि राजेश यादव बलहरा मोड़ के पास स्कूटी खड़ी कर लघु शंका कर रहे थे उसी समय बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस घटना के छानबीन में जुट गए हैं, पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad