फरार महिला दरोगा गिरफ्तार, पत्रकार हत्याकांड में थी आरोपित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 25, 2020

फरार महिला दरोगा गिरफ्तार, पत्रकार हत्याकांड में थी आरोपित

 

उन्नाव में एक पत्रकार की हुई हत्या के मामले में महिला दरोगा एवं एक सिपाही पर विगत दिनों हत्या, अपराधिक षड्यंत्र रचने और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया था,जिसके बाद से उक्त महिला दरोगा और सिपाही फरार चल रहे थे। महिला दरोगा को 12 वें दिन पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है जबकि आरोपित सिपाही अभी फरार बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि दिवंगत पत्रकार सूरज पांडे की मां ने महिला एसआई सुनीता चौरसिया और सिपाही अमर सिंह पर विगत दिनों हत्या, आपराधिक षड्यंत्र रचने और धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जाता है कि 12 नवंबर को पत्रकार सूरज पांडे का शव  उन्नाव सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में कानपुर लखनऊ रेल लाइन पर क्षत-विक्षत हालत में मिला था जिस पर एसपी आनंद कुलकर्णी ने जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया था।हालांकि तीन दिन पहले एफएसएल रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या के मुकदमे को आत्महत्या में तब्दील कर दिया था। इसी मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सिपाही की भी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है और जांच भी चल रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad