एसपी ने किया थानेदार को सस्पेंड,अवैध बालू खनन के मामले में लगे थे आरोप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 25, 2020

एसपी ने किया थानेदार को सस्पेंड,अवैध बालू खनन के मामले में लगे थे आरोप

 

बिहार बांका पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने रजौन थाना अध्यक्ष नीरज को अवैध बालू खनन के मामले में लगे आरोपों की जांच में पुष्टि होने के बाद सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि रजौन थाना क्षेत्र अवैध बालू उत्खनन एवं कारोबार का एक बड़ा हब बन चुका है, जिसकी शिकायत लगातार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिल रही थी। बताया गया कि अवैध बालू खनन के मामले में रजौन के अब तक  कई थानाध्यक्ष नप चुके हैं। थानाध्यक्ष नीरज का सस्पेंशन इसी कड़ी का नवीनतम मामला है। कप्तान के द्वारा की गई इस कार्यवाही से बालू माफियाओं के बीच दहशत व्याप्त है वहीं पुलिस विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सस्पेंड हुए थानेदार के जगह पदस्थापित वरियतम अवर निरीक्षक थाने का प्रभार सम्भालेंगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad