प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहिल डीह गांव में जमीन के चल रहे विवाद के दौरान एक चचेरे भाई ने उमेश कुमार मिश्रा नामक अधिवक्ता को गोली मारकर घायल कर दिया तथा अपने फरार हो गया।सूत्रों ने बताया कि उमेश सुबह स्नान करने जा रहे थे उसी दौरान आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी,गोली उमेश के कंधे में लगी जिससे वह घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुन परिजन जब दौड़े तो हमलावर फरार हो गया। घायल अधिवक्ता को आनन-फानन में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले गए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची मानिकपुर थाने की पुलिस व क्षेत्राधिकारी ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के आदेश दिये।
Post Top Ad
Wednesday, November 11, 2020
अधिवक्ता को गोली मारकर चचेरे भाई ने किया घायल,जमीन का चल रहा था विवाद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment