कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल एसडीएम को सौंपे पत्रक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 11, 2020

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल एसडीएम को सौंपे पत्रक

रिपोर्ट-इन्द्रजीत भारती

नौगढ़ चंदौली स्थानीय  दुर्गा मंदिर के पोखरे पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में एक खुली जनसभा आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बहुत लोग जुटे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि 40 से 50 वर्षों पूर्व से जंगल की जमीन पर बसे लोगों को उजाड़ा न जाये अन्यथा हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।वक्ताओं ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के तहत कहा कि आदिवासी वनवासी तथा अन्य जातियों के लोग जो पिछले 40 से 50 वर्ष से वन भूमि पर आबाद है उन्हें उजाड़ा न जाये।वन भूमि पर वर्षो से बसे लोगों की जांच करायी जाये।आदिवासी वनवासी जो वन भूमि पर रह रहे हैं वनाअधिकार कानून 2006 व 2012 के तहत उनको परेशान न किया जाये। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान एक जुलूस निकाला और अपनी चार सूत्रीय मांगों को उपजिलाधिकारी डा०अतुल कुमार गुप्ता को तहसील में जाकर सौंपा।

बैठक में मुख्य रूप से मधु राय, अवधेश कुमार भारती, राजेंद्र गौतम, राम सुमेर राम, प्रेमचंद्र, अमरनाथ गोंड, शशि उपाध्याय,रामानन्द यादव,पवन कुमार पांडे, प्रेम नारायण, जोखू यादव, प्रदीप मिश्रा सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad