स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 7, 2020

स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट-संतोष यादव

 सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सुल्तानपुर के संयोजकत्व में शनिवार को बालिका इंटर कॉलेज मनियारपुर धम्मौर में समारोहपूर्वक स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बालिका इंटर कॉलेज मनियारपुर धम्मौर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड  ज्योति सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना, मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गयी।और बालिकाओं को मार्शल आर्ट के माध्यम से प्रेरित किया गया ।इसके पश्चात जिला मुख्याआयुक्त /जिला विद्यालय निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने पौध रोपित किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अयोध्या मंडल अयोध्या , अवनीश कुमार शुक्ला, विजय प्रकाश मौर्य प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज-केनौरा, शैलेंद्र चतुर्वेदी प्रवक्ता केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सुमन मौर्या राजकीय इंटर कॉलेज केनौरा, प्रधानाचार्य सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज कुमुद लता सिंह, जिला संगठन आयुक्त गाइड  कांति सिंह ,जिला संगठन आयुक्त स्काउट गौरव सिंह ,ममता सिंह , मधुबाला, अमरनाथ शुक्ला, शीतला यादव , दीपिका सिंह, अर्चना शुक्ला सहित जनपद के सभी तहसीलों के ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट गाइड व विद्यालय के स्टाफ के साथ अनेक लोग मौजूद रहे l



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad