क्रय केंद्रों को बिचौलियों से मुक्ति लक्ष्य: रामभुवन मिश्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 7, 2020

क्रय केंद्रों को बिचौलियों से मुक्ति लक्ष्य: रामभुवन मिश्र


भाजपा ने जिला से लेकर विधानसभा स्तर पर भी धान क्रय केन्द्र प्रभारी व सह प्रभारी किए नियुक्त

रिपोर्ट-संतोष यादव

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की धान क्रय केन्द्रों पर हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर पर मानिटरिंग के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामभवन मिश्रा को जिला प्रमुख एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष काली सहाय पाठक को सह प्रमुख बनाया है।भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा स्तर पर भी धान क्रय केन्द्र का प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किया है। 

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने धान क्रय केन्द्रों की निगरानी के लिए जिला मानिटरिंग टीम की घोषणा की है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामभवन मिश्रा को जिला गेहूं क्रय केन्द्र मानिटरिंग टीम का प्रमुख व काली सहाय पाठक को जिला सह प्रमुख बनाया गया है। जिला मानिटरिंग टीम की जिम्मेदारी होगी कि वह धान बेचने वाले किसान भाइयों की समस्याओं का समाधान करायेंगे। डॉ वर्मा ने कहा कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर पारदर्शिता के साथ किसानों के धान की खरीदारी की जानी चाहिए। गेहूं क्रय केन्द्र दलालों व बिचौलियों से मुक्ति हो जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को पैनी नजर रखनी होगी। 

रघुवंशी ने जानकारी दी कि विधानसभा सुलतानपुर में गेहूं क्रय केन्द्र का प्रभारी सुनील वर्मा, सहप्रभारी भाजपा नेता सुनील मिश्रा को बनाया गया है। विधानसभा सदर के प्रभारी सभाजीत पांडे एवं सह प्रभारी रेवती रमण तिवारी, लंभुआ के प्रभारी पारसनाथ सिंह एवं सह प्रभारी  गोविन्द नारायण तिवारी एवं राजेन्द्र सिंह, कादीपुर धान क्रय केन्द्र के प्रभारी सुभाष चन्द्र एवं सह प्रभारी रमेश तिवारी एवं इसौली विधानसभा के प्रभारी राजधर शुक्ला एवं सहप्रभारी जर्नादन द्विवेदी एवं महेश सिंह को बनाया गया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं गेहूं क्रय केन्द्र निगरानी समिति के जिला प्रमुख रामभवन मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 45 गेहूं क्रय केन्द्र किसानों के धान की खरीदारी कर रहे हैं। मिश्रा ने बताया कि 23 धान क्रय केन्द्र पीसीएफ के, एफसीआई के 2 , विपरण विभाग के 11 ,  मंडी का 1 , नैफेड के 8 धान क्रय केन्द्र चालू है। श्री मिश्रा ने बताया कि किसान को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो मेरे नम्बर 9936990108 एवं 9453045936 पर काल कर अवगत करा सकते है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad