जन सेवा समिति ट्रस्ट ने जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं के बीच बाटे स्टेशनरी के समान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 7, 2020

जन सेवा समिति ट्रस्ट ने जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं के बीच बाटे स्टेशनरी के समान

रिपोर्ट-इन्द्रजीत भारती

नौगढ़ चंदौली महिला सशक्तिकरण सम्मान एवं सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यक्रम मिशन शक्ति के दृष्टिगत, जन सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में जागरूकता अभियान का पहला कार्यक्रम सेवा सदन बालिका इंटर कॉलेज मझगाई में किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण एवं स्वागत किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सारिका दुबे  जिला महिला प्रमुख मानवाधिकार एसोसिएशन  ने कहा  " जो नारी का सम्मान करेगा वह इस समाज में सम्मान पाने का हकदार होगा, बिना महिला सशक्तिकरण के समाज और देश का विकास संभव नहीं है। वही विशिष्ट अतिथि यूनिसेफ के अधिकारी प्रणव कुमार जी ने कहा कि "नारी का सम्मान करना हम सब का परम कर्तव्य है,वही ट्रस्ट के संरक्षक कौशल किशोर सिंह  (राजा सिंह) जी  ने महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि "पढ़ी लिखी नारी- घर की उजाला होती है।वही महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करते हुए ट्रस्ट के संयोजक देव जायसवाल ने 

कहा की महिलाओं के सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सरकार द्वारा  विभिन्न योजनाएं संचालित है जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन, 189 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन ,112 तत्काल पुलिस सेवा ,108 एंबुलेंस सेवा। इन सबके बारे में विस्तृत जानकारी दी।वही समिति के अध्यक्ष विनय जायसवाल जी ने कहा "ट्रस्ट अपने मूल उद्देश्य को लेकर प्रतिबद्ध है। उसी की कड़ी में यह कार्यक्रम किया गया है,जो  अनवरत चलता रहेगा। भाषणोपरांत  उपस्थित बालिकाओं को स्टेशनरी के समान ट्रस्ट के द्वारा उपलब्ध कराए गए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा सदन विद्यालय के प्रधानाचार्य सिस्टर नीना के एल एवं प्रबंधक रोबर्ट डिकोस्टा ,मदन मोहन, अशोक नारायण सिंह, भौकाली ,बृजेश ,विशाल सिंह ,राजकुमार ,संजय ,पिंटू,अजय एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad