चार नकली महिला पुलिस को असली पुलिस ने दबोचा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 9, 2020

चार नकली महिला पुलिस को असली पुलिस ने दबोचा

गुजरात अहमदाबाद के खाडिया क्षेत्र में चार युवतियों को नकली महिला पुलिस बन कर एक वृद्ध महिला से तीस हजार रूपरे ऐंठने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सूत्रों से मिली खबर के  मुताबिक पोण निवासी वृद्ध महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि चार युवतियां मेरे घर में घुस गयी और देह व्यापार का आरोप लगाते हुए मामले को रफा दफा करने के लिए पैसे की मांग करने लगी।बताया गया कि थोडी देर में वृद्ध महिला के चिल्लाने से पड़ोसी आ गये इसी आपा धापी में एक युवती का दुपट्टा मुंह से हट गया जिसे लोग पहचान गये।पीडिता ने इस घटना की जानकारी अपने बेटी को दी जिस पर पुत्री ने पुलिस कट्रोल के फोन पर जानकारी दी।जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नकली पुलिस बनी चारों युवतियों को पकड़ लिया।इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad