fir:दो पूर्व मंत्रियों व 40 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 11, 2020

fir:दो पूर्व मंत्रियों व 40 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीलीभीत जिले में समाजवादी पार्टी के दो पूर्व मंत्रियों समेत लगभग 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे हाजी रियाज अहमद और हेमराज वर्मा द्वारा अन्य लोगों के साथ बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन किया गया था। इस संबंध में बताया गया कि 7 नवंबर की सुबह गन्ने के खेत से एक मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ था बाद में पता चला कि उसकी हत्या रेप के बाद गला दबाकर की गई थी।सूचना जब तेजी से फैली तो समाजवादी पार्टी के दो पूर्व मंत्रियों और कुछ लोगों ने घटनास्थल पर जाकर धरना प्रदर्शन किए और मुआवजे की मांग की।जिसको देखते हुए प्रशासन ने महामारी अधिनियम के तहत इन लोगों पर एफ आई आर दर्ज किया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad