8 जुआरियों को पुलिस ने फड़ के रुपयों व ताश की गड्डी के साथ दबोचा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 11, 2020

8 जुआरियों को पुलिस ने फड़ के रुपयों व ताश की गड्डी के साथ दबोचा

चंदौली जिले की चकिया कोतवाली पुलिस ने बैरा जंगल से आठ जुआरियों को घेरकर फड़ से ₹41500 के अलावा पास से  5740 रुपए सहित चार मोबाइल फोन, एक मारुति कार व एक बाइक के साथ धर दबोचा है। इस संबंध में बताया गया कि बैरा जंगल में काफी दिनों से हो रहे बड़े जुए के संबंध में पुलिस को लगातार जानकारी मिल रही थी जिसे पुलिस पकड़ने के चक्कर में पड़ी थी तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर व उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने हिकमत अमली से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अंततः इन जुआरियों को पकड़ने में सफल हो गयी। बताया गया कि पकड़े गये लोगों में मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली जिले के जुआरी बताये जा रहे है। पुलिस ने जुआरियों को थाने लाने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी टीम में उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र राय चौकी प्रभारी रामपुर भभौरा, कांस्टेबल सत्येंद्र यादव, कांस्टेबल वीर बहादुर,कांस्टेबल प्रवेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवकेश यादव, कांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल अरुण वर्मा तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad