नजरबंद:पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व विधायक को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक कर किया नजरबंद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 7, 2020

नजरबंद:पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व विधायक को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक कर किया नजरबंद

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश  यादव के आह्वान पर  समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को "किसान यात्रा" का आयोजन किया गया।इस दौरान  सुबह 10 बजे सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ   बीरभानपुर स्थित अपने आवास से किसान यात्रा निकाल रहे पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल के आवास पर ही भारी फोर्स के साथ पहुंचे सीओ सदर डॉ राकेश कुमार मिश्रा तथा रोहनिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी ने किसान यात्रा को रोक दिया और पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया।।    

जिसके दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ  काला कानून बनाया गया है। उसी को लेकर चारों तरफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून को वापस लेने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के आह्वान पर हम सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा किसान यात्रा निकाला जा रहा है। पूर्व राज्य मंत्री व पूर्व रोहनिया विधायक के नजरबंद के बाद उनके आवास पर राजातालाब चौकी इंचार्ज संतोष यादव के साथ-साथ क्यूआरटी बल व रोहनिया पुलिस को तैनात कर दिया गया।

 

किसान यात्रा के दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल ,कन्हैयालाल राजभर,रामप्रकाश मास्टर, पप्पू यादव जिला पंचायत सदस्य,दिनेश सिंह यादव ,अहकू यादव,जितेंद्र यादव, विजय पटेल, श्री प्रकाश यादव, दूधनाथ यादव, श्यामलाल चौहान,रंजीत पटेल,बबउ यादव, रामकिंकर,हरिशंकर पटेल इत्यादि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad