पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे वैसे वैसे रोज कुछ ना कुछ मामले सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताजा मामला शुक्रवार को ममता सरकार में वन मंत्री राजीव बनर्जी का आया है जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजा है।बताया गया कि उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना उनके लिए गर्वदायी रहा। आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के नेता पद छोड़ रहे हैं सबसे पहले शुभेंदु अधिकारी ने इस्तीफा दिया,कुछ दिन पहले लक्ष्मी रतन शुक्ला ने अपना मंत्री पद छोड़ दिया जबकि कई विधायक और स्थानीय नेता भी पार्टी को छोड़कर जा चुके हैं। वन मंत्री के इस्तीफा देने से सरकार में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।
Post Top Ad
Friday, January 22, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment