हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम कल से लापता थी जिसे परिजन खोज रहे थे। पूरे दिन खोजने के बाद जब कल शाम तक बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर अपने स्तर से भी तलाश की परंतु कुछ अहम सुराग नहीं मिल पाए। गुरुवार की सुबह गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में बच्ची का खून से लथपथ शव पाया गया, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि गायब मासूम के घर एक रिश्तेदार आया हुआ था, पुलिस ने उससे पूछताछ की तो थोड़ी सी सख्ती के बाद उसने पुलिस को सारी बात बता दी। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि रिस्तेदार बच्ची को बहला फुसला कर ले गया और फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार युवक मासूम का रिश्ते में भाई लगता है।सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंच गये और अन्य बिन्दुओं पर भी जांच पड़ताल के निर्देश दिए है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment