चन्दौली समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश माता-पिता व वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली- 2014 के अन्तर्गत जिला स्तर पर गठित समिति की बैठक जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई । बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बृद्धावस्था स्थलों में सी० सी० टी० बी० कैमरे लगवाने तथा साफ, सफाई हेतु निर्देश दिया । साथ ही तहसीलों पर तैनात सुलह अधिकारियों को बृद्ध व्यक्तियों से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों हेतु शुद्ध पेय जल (आर0ओ0) की व्यवस्था लगातार सुनिश्चित करें। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों की समय-समय पर चिकित्सा जांच की जाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी पदमकांत शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment