थानेदार सहित 11पुलिसकर्मी सस्पेंड, कार्यवाही से मचा हड़कम्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 25, 2021

थानेदार सहित 11पुलिसकर्मी सस्पेंड, कार्यवाही से मचा हड़कम्प

           

बिहार भोजपुर जिले में अवैध वसूली के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक थानेदार सहित 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है तथा दो थानेदारों को शोकॉज भी किया गया है। बताया गया कि यह कार्रवाई जीपीएस ट्रैकिंग के आधार पर की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि भोजपुर जिले में बालू लदे वाहन चालकों से अवैध वसूली में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में चांदी थाने के चालक और संदेश के एक होमगार्ड जवान सह चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि यह कार्रवाई इमादपुर,चांदी और संदेश थाने के पुलिसकर्मियों पर की गई है। कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad