निलंबित:एक AE और दो JE निलंबित, प्रबंधन निदेशक ने की कार्यवाही - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 4, 2021

निलंबित:एक AE और दो JE निलंबित, प्रबंधन निदेशक ने की कार्यवाही

               

गाजीपुर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा लापरवाही बरते जाने पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक सहायक अभियंता तथा दो अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि बिजली अधिकारी गाजीपुर आजमगढ़ मऊ बलिया जिले में दौरा कर विद्युत कार्यशाला में परिवर्तकों की मरम्मत रखरखाव की जांच कर रहे थे, इस दौरान विद्युत कार्यशाला केंद्र गाज़ीपुर एवं 33/11 के वी उपकेंद्र पर निरीक्षण के दौरान रखरखाव में घोर लापरवाही पाई गई। जिसको अधिकारियों ने प्रबंध निदेशक को अवगत कराया,जिस पर उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए निलंबन की कार्रवाई कर दी। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad