अखिलेश यादव का तीन दिवसीय दौरा आज से,सक्रिय हुए पूर्वाचल के कार्यकर्ता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 25, 2021

अखिलेश यादव का तीन दिवसीय दौरा आज से,सक्रिय हुए पूर्वाचल के कार्यकर्ता

                   

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वांचल के तीन दिवसीय दौरे पर आज से निकल रहे हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार वे 25 फरवरी को लखनऊ से वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे वहीं से सीधे सड़क मार्ग द्वारा जौनपुर मछली शहर में पूर्व विधायक स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मिर्जापुर के पकड़ी में पहुंचकर स्वर्गीय कृष्ण कुमार को श्रद्धांजलि देंगे। बताया गया कि मिर्जापुर से अखिलेश यादव फिर जौनपुर सदर जाएंगे और वहां स्वर्गीय हाजी अफजल के घर जाकर श्रद्धांजलि देंगे और जौनपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। 26 फरवरी को वह फिर मिर्जापुर जाएंगे जहां पर पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम उनका मिर्जापुर में ही होगा। 27 फरवरी को वाराणसी स्थित संत रविदास जयंती में शामिल होने सीरगोवर्धन मंदिर जाएंगे वहां दर्शन पूजन के बाद दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे की सूचना मिलने के बाद पूर्वांचल में पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad