शहाबगंज चन्दौली क्षेत्र के रामशाला गांव स्थित चनुवरा पहाड़ी पर क्षेत्र के समाजसेवी रमेश मार्य ने शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया। जहां प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में 200 मीटर की दौड़ में निरंजन विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो रामशाला के रविन्द्र यादव ने द्वितीय तथा बसाढ़ी के वसीम अंसारी को तृतीय स्थान प्राप्त मिला।इसी प्रकार 400 मीटर की दौड़ में चन्दू चौहान प्रथम,नीरज यादव द्वितीय तथा सतेन्द्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर रमेश कुशवाहा ने कहा कि खेल युवाओं के लिए बहुत जरूरी है,खेल से तन मन स्वास्थ्य रहते हैं,खेलकूद को माध्यम बनाकर बहुत से लोगों ने अपने भविष्य को सवारा है।इस मौके पर कोच रमेश चौहान, लालबिहारी, संन्तोष पाल, अजय कुमार, मुकेश यादव, राजकुमार चौहान,राम सिंह,वीरेन्द्र,रोहित,हजारी यादव आदि उपस्थित थे। जबकि कार्यक्रम का संचालन अरविंद यादव ने किया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment