त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के मरुई गांव के सूर्यबली सिंह को सर्वसम्मति से सेवापुरी विधान सभा के व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया। जिसके दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष डा.शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि सूर्यबली सिंह के अध्यक्ष चुने जाने से क्षेत्र के व्यवसायियों की समस्या को एक उचित मंच मिलेगा और उसका निदान होगा।नव नियुक्त अध्यक्ष सूर्यबली सिंह ने कहा कि मैं व्यापारी हित के लिए हमेशा प्रस्तुत रहूंगा।
इस मौके पर मरुईं गांव में उनके आवास पर काफी लोगों ने बधाई दिया।प्रधान प्रतिनिधि बच्चा लाल सेठ,ओम प्रकाश दूबे,अजय सिंह,अखिलेश सिंह,शतीश चंद्र मिश्रा,मनीश सिंह,राजेंद्र प्रसाद शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment