चिराग केन्द्र पर जेंडर हब की हुई बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 27, 2021

चिराग केन्द्र पर जेंडर हब की हुई बैठक

               

चंदौली नौगढ़ ग्राम्या संस्थान एवं एक साथ अभियान के संयुक्त आयोजन में आज शनिवार को क्षेत्र के लालतापुर गांव में चिराग केंद्र पर जेंडर हब की बैठक की गई। बैठक में पिछले महीने के कार्यों की समीक्षा हुई जिसमें हब के साथियों ने बताया कि क्षेत्र में महिला पुरुष में भेदभाव एवं महिला हिंसा की घटनाओं को चिन्हित किया जा रहा है जिसमें पीड़ित महिलाओं की केस स्टडी करके उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संस्थान के रामबली ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। बताया कि यह कानून महिलाओं व लड़कियों पर होने वाली हिंसा एवं भेदभाव से न्याय दिलाने के लिए सरकार द्वारा बनाया गया है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस कानून के बारे में आमजन को बहुत कम जानकारी है एवं संबंधित विभाग भी उदासीन है। हम सभी जेंडर हब के साथियों की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में कहीं भी महिला हिंसा की घटनाएं होती हैं तो विभाग को कानून की याद दिलाएं एवं महिला को न्याय दिलाने में अपना सहयोग दें। बैठक में महेंद्र, रामजनम, रेखा, मराछी, मीरा, हीरावती, त्रिभुवन, रामविलास, सुनील, सजीवन, श्रीराम सहित जेंडर हब के अन्य साथी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad