थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस कस्टडी में मौत पर हुई कर्रवाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 13, 2021

थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस कस्टडी में मौत पर हुई कर्रवाई

जौनपुर जिले के बक्शा थाने में पूछताछ के लिए लाये गये एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।जिससे हड़कंप मच गया।सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने लूट के मामले में पूछताछ के लिए कुछ युवकों को थाने लायी थी।जिसमें चकमिर्जापुर निवासी किशन यादव 25 वर्ष की हालत खराब हो गयी।जिस पर पुलिस ने आधी रात को उसे बक्सा सीएचसी बेलापार नौपेड़वा अस्पलाल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।इधर किशन की मौत की सूचना पाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।बताया गया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई से किशन की मौत हुई है।इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलाम बाजार में हुई लूट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके पास से लूट के 64 हजार रूपये बरामद हुए थे।रात में किशन के पेट में दर्द होने पर  पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गयी।उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है और बक्शा थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad