समर्पण सहयोग राशि के लिए लोगों से मिल रहे कार्यकर्ता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 26, 2021

समर्पण सहयोग राशि के लिए लोगों से मिल रहे कार्यकर्ता

                 

चकिया चन्दौली राम मन्दिर निर्माण के लिए भाजपा और संघ के कार्यकर्ता लोगों से मिल कर समर्पण सहयोग राशि ग्रहण कर रहे है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि के लिए बहुत संघर्ष किया गया है।ऐसे में हम सभी की इच्छा है कि राम मंदिर करोड़ों लोगों के स्वैच्छिक सहयोग से बने।उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान हजारों कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्लों में जा रहे है तथा सभी राम भक्तों से स्वेच्छा पूर्वक दिए गये सहयोग को प्राप्त कर रहे हैं। वहीं एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजकुमार जायसवाल ने कहा कि भगवान के काम में धन बाधा नहीं बन सकती।आर्थिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रस्ट की ओर से 10 रुपये, 100 रुपये,1000 रुपये के कूपन व रसीदें छापी गई हैं। जो जितना दान करेगा, उसी के अनुरूप कूपन या रसीद उन्हें दी जाएगी।इस दौरान दीप गुप्ता ,शुभम मोदनवाल ,शिवरतन गुप्ता, प्यारे लाल सोनकर ,अरविंद मोदनवाल ,सारांश केसरी ,मनोज जायसवाल ,रवि गुप्ता ,राजू सैनी, सुशील पांडे मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad