दर्दनाक हादसा:तीन युवकों की मौत,बाइक ट्रक से टकराई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 26, 2021

दर्दनाक हादसा:तीन युवकों की मौत,बाइक ट्रक से टकराई

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में खड़ी ट्रक में बाइक को टकराने से बाइक सवार तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी।बताया गया कि यह हादसा सुब्बाखेडा गांव के पास हुआ है।दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूत्रों ने बताया कि दो युवक भदेवना गांव के रहने वाले थे जो लकड़ी बेचने का काम करते थे,तीनों युवक लकड़ी दूसरे गाड़ी पर लदवाकर उसका वजन कराने किसी धर्मकाटा पर जा रहे थे कि इसी दौरान यह दर्दनाक घटना घट गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुयायना किया तथा आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad