कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समस्त एमरजेंसी सेवायें रहें एलर्ट- जिलाधिकारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 19, 2021

कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समस्त एमरजेंसी सेवायें रहें एलर्ट- जिलाधिकारी

                 

चंदौली त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पोलिंग पार्टियों हेतु वाहन/बस की पर्याप्त व्यवस्था मुकम्मल कर लेने के निर्देश सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को दिए।  ब्लॉक स्तर पर सभी कार्य व्यवस्थित रूप से पूर्ण करा लें समुचित बैरिकेडिंग, लाइट एवं साउंड की पर्याप्त व्यवस्था पानी टैंकर आदि का प्रबंध सुनिश्चित रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं का प्रबंध विद्युत कनेक्शन, पानी, शौचालय, फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त करा लेने के निर्देश दिये। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करा लेने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। कोई भी एजेंट बूथ के अंदर नहीं जायेंगे। सभी ब्लॉक पर कंट्रोल रूम स्थापित करा दिया जाए।  पोलिंग पार्टियों के लिए मास्क सैनिटाइजर सहित अन्य कोविड से संबंधित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। 

           बैठक में जिलाधिकारी ने कोबिड महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि ऑक्सीजन का पर्याप्त प्रबंधन सुनिश्चित किया जाय। बायोमेडिकल, पीपीई कीट आदि का डिस्पोजल का समुचित प्रबंध सुनिश्चित हो। इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर रखें , इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही छम्य नहीं होगी। डॉक्टर ड्यूटी स्थल पर समय से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। हमारे द्वारा क्रास चेकिंग किया जायेगा। नियमित साफ-सफाई सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाए संक्रमण की बढ़ती प्रकोप को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्थाएं एडवांस में ही सुनिश्चित करा लिए जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए। 

            बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी  अजितेंद्र नारायण, अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, एआरटीओ, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad