चन्दौली में पुलिस द्वारा हुआ पैदल मार्च,लोगों को किया गया जागरूक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 22, 2021

चन्दौली में पुलिस द्वारा हुआ पैदल मार्च,लोगों को किया गया जागरूक

                  

चन्दौली आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 को निष्पक्ष, सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण द्वारा लगातार पर्याप्त पुलिस,सुरक्षा बल के साथ फ़्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास की भावना को जागृत करते हुए बिना भय के निष्पक्ष मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा वहीं जगह जगह चौपाल लगा व गोष्ठी करके जनमानस से जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस,प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल 112 नम्बर अथवा संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करने की अपील की जा रही। चन्दौली पुलिस प्रत्येक जनपदवासी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही जनता से आपसी सद्भाव, शांति एवं सौहार्द बनाये रखने, किसी भी तरह के लालच व बहकावें में न आने एवं भयमुक्त होकर स्वेच्छा से कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव हेतु जारी निर्देशों का पालन करते हुए मतदान करने लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी को इस बात के प्रति स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जा रहा कि यदि किसी भी प्रत्याशी या उसके समर्थकों द्वारा किसी अनैतिक कार्य, आदर्श आचार संहिता उलंघन करने, शराब बाटने एवं गांव के लोगो को दबाब में लेकर वोट डलवाने की सूचना मिली तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा सभी अधिकारी व थाना प्रभारी को लगातार भ्रमणशील रहते हुए लोगों आवश्यक दिशा-निर्देश देने, कोरोन प्रोटोकॉल का पालन कराने एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad