गंगा में डूबे दो किशोर,एक का शव मिला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 28, 2021

गंगा में डूबे दो किशोर,एक का शव मिला

                   

बलिया शहर कोतवाली के विजयीपुर गंगा घाट पर स्नान करने गए दो किशोर गंगा में डूब गए। सूचना मिलने के बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की जिसके बाद एक किशोर का शव पाया जा सका, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार विजयीपुर निवासी जयराम वर्मा 16 तथा सुजीत वर्मा 17 वर्ष मंगलवार की सुबह गंगा घाट पर स्नान करने गए थे उसी दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए,सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी खोजबीन करने के बाद सुजीत वर्मा का शव मिला जबकि एक किशोर की तलाश चल रही थी, घटना के बाद गांव सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad