पुलिस ने चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ युवक को पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 23, 2021

पुलिस ने चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ युवक को पकड़ा

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी लोहता पुलिस ने रविवार को मोढ़ैला तिराहे से एक आरोपी को चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. चारु द्विवेदी ने लोहता थाने पर मीडिया के समक्ष आरोपी शुभम गुप्ता निवासी सेमरा चंदौली को पेश करते हुए बताया कि सात माह पूर्व चुरामनपुर में पैदल जा रहे गिरीश चंद्र प्रजापति की मोबाइल छीन यह कर भाग गया था।पीडित की तहरीर पर लोहता थाने मे मुकदमा पंजीकृत हुआ था। लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने आरोपी की तलाश में टीम गठित किया था, जिसपर उपनिरीक्षक अभिषेक राय ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर मूढ़ेला चुरामनपुर से मुखबीर की सूचना पर उस समय उसे पकड़ लिया जब वह पुलिस को देख कर भागने लगा था। पुलिस द्वारा भागने का कारण पूछने पर युवक ने बताया कि साहब सात माह पहले एक वीवो कम्पनी की कीमती मोबाइल व लंका बीएचयू ट्रामा सेंटर से एक हीरो सुपर स्प्लेंडर ब्लैक बाइक चोरी किया था आप लोगो को देख भागने लगा। पुलिस की पूछताछ में वह अपना नाम शुभम गुप्ता उर्फ कल्लू 20 वर्ष निवासी सेमरा थाना मुगलसराय जनपद चंदौली बताया।लोहता पुलिस ने आरोपी युवक  को मोबाइल व बाइक चोरी के जुर्म में न्यायालय में पेश किया जहाँ उसे जेल भेज दिया गया।


                          














No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad