जिलाधिकारी ने कोविड कमाण्ड सेन्टर में अधिकारियों संग की बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 22, 2021

जिलाधिकारी ने कोविड कमाण्ड सेन्टर में अधिकारियों संग की बैठक

चन्दौली जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में स्थापित इंट्रीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेंटर में कोविड के प्रसार को नियंत्रण रखने हेतु चिकित्सकों व समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा गांव-गांव में ज्यादा से ज्यादा आरआरटी सैंपलिंग किये जाने पर जोर दिया। साथ ही संदिग्ध मरीजों को कोविड कीट का वितरण किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है जो लगातार भ्रमण कर कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर जायजा ले रहे हैं।  जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि संदिग्ध कोविड मरीजों में बांटी गई दवाओं से स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली जाए। साथ ही आवश्यक हो तो और भी किट उपलब्ध किया जाना सुनिश्चित किया जाए। 

     जिलाधिकारी ने बताया कि बहुत से ऐसे गांव हैं जहां कोविड-19 की कोई केस नहीं हैं। ऐसे गांवों की सतत निगरानी किया जाय। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कोरोना पाजिटिव लक्षणविहीन व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों की निगरानी और जांच पर जोर दिया जाय। कहा कि ऐसे मरीजों को कोरोना के मेडिकल किट भी उपलब्ध कराए जांए। जिलाधिकारी ने चिकित्सको द्वारा गांवो में वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर एक ही दिन पूरे एक-एक गांव का वैक्सीनेशन किए जाने पर जोर दिया। 

       बैठक के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आरआर राम्या, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad