छत्तीसगढ़ रायपुर टूलकिट मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेता राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में गिरफ्तारी देने के लिए धरने पर बैठ गए।बताया गया कि जिला और ब्लाक कांग्रेस इकाईयों द्वारा दो दिन पहले प्रदेश के अलग-अलग थानों में भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई गई थी, जिसमें भाजपा के कई नेताओं के नाम को शामिल किया गया था। जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने एफ आई आर दर्ज किए जाने के विरोध में अपने अपने घरों में धरना प्रदर्शन किया। थाने में धरने पर बैठे बृजमोहन अग्रवाल के अलावा राजेश मूणत,श्रीचंद सुंदरानी
सहित अन्य नेता मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment