पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानों में की जा रही साफ-सफाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 11, 2021

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानों में की जा रही साफ-सफाई

                  

चन्दौली कोरोनावायरस संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चन्दौली अमित कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में प्रत्येक दिन जनपद के समस्त थानों, पुलिस कार्यालयों आदि को सेनेटाइजेशन कर किटाणु रहित किया जा रहा तथा थाना परिसर की साफ-सफाई की जा रही। पुलिस कर्मियों का प्रतिदिन आक्सीजन स्तर एवं तापमान की माप भी की जा रही जिससे किसी को भी स्वास्थ्य सम्बंधी किसी भी प्रकार की समस्या पाए जाने पर समुचित उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने आपको सुरक्षित रखते व कोविड से बचाव हेतु जारी निर्देशों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु आदेशित किया गया है तथा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि स्वयं अथवा उनके परिवारजनों में से किसी को भी कोई समस्या उत्पन्न होती है तो सम्बन्धित अधिकारी को अविलंब अवगत कराएं जिससे उनकी हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराया जा सके।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad