इंस्पेक्टर निलंबित, कोरोना नियमों का पालन कराने में रहे विफल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 3, 2021

इंस्पेक्टर निलंबित, कोरोना नियमों का पालन कराने में रहे विफल

                 

चेन्नई द्रमुक कार्यकर्ताओं के द्वारा पटाखे फोड़ कर चुनावी जीत का जश्न मनाए जाने के बाद चुनाव आयोग के आदेश पर एक पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया कि सिटी पुलिस आयुक्त महेश कुमार अग्रवाल ने निरीक्षक को निलंबित कर दिया। चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के मद्देनजर मतगणना के दिन और इसके बाद पटाखा फोड़ने तथा जश्न मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, चुनाव आयोग ने कहा था भीड़ को एकत्रित होने में रोकने में विफल रहने पर जिम्मेदार थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करना होगा, जिसके तहत चुनाव आयोग के निर्देश पर यह निलंबन की कार्रवाई की गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad