रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली,मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 28, 2021

रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली,मौत

                 

लखनऊ में एक रिटायर फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद रिटायर फौजी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसे एक सुसाइड बता रही है।जानकारी मिली कि चिनहट के यमुना विहार कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र सिंह सेना से 1 वर्ष पूर्व हवलदार पद से रिटायर हुए थे,पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद वे अपने कमरे में जाकर शराब पीने लगे, नशे में धुत होने के बाद वे पिस्टल के जरिए अपने ऊपर फायरिंग शुरू कर दी गोली की आवाज सुनकर जब पत्नी और पड़ोसी कमरे में पहुंचे तो उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डीसीपी पूर्वी जोन संजीव सुमन के मुताबिक जितेंद्र ने अपने ऊपर हमला लाइसेंसी रिवाल्वर से किया था उस दौरान पांच गोलियां तो दीवार में जा लगी लेकिन एक गोली सीधे जितेंद्र को लगी जिस वजह से बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस की मानें तो यह पारिवारिक विवाद हो सकता है हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad