भाजपा सांसद पर हमला,हुईं बेहोश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 28, 2021

भाजपा सांसद पर हमला,हुईं बेहोश

                  

राजस्थान के भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर बदमाशों ने हमला किया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि भाजपा सांसद रंजीता कोली रात में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके अपने घर लौट रही थी तभी बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी में सवार होकर आए करीब 5 बदमाशों ने सांसद रंजीता कोली की गाड़ी को रोक कर उस पर पथराव किया जिसके कारण सांसद की गाड़ी के शीशे टूट गए हालांकि गाड़ी में बैठी सांसद व उनके गार्ड और अन्य लोगों को चोट नहीं आई लेकिन हमले के दौरान सांसद रंजीता कोली बेहोश हो गई।जिन्हें अस्पताल लाया गया और वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सर्किट हाउस पहुंचाया गया। बताया गया कि रंजीता कोली भरतपुर से पहली बार सांसद बनी है जबकि उनके ससुर तीन बार सांसद रह चुके हैं। उधर रंजीता कोली ने कहा है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है लेकिन इसकी जांच अब पुलिस करेगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad