दो गाडियों के आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 21, 2021

दो गाडियों के आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत

                  

मुजफ्फरनगर मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर आज सुबह कार और कैंटर में हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।बताया जा रहा है कि मीरापुर थाना क्षेत्र के मेरठ-पौड़ी मार्ग पर सिकरेड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार कार और कैंटर में भिड़ंत हो गयी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी की इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी।आस पास के लोग भागकर मौके पर आये और पुलिस को सूचित किये जहां पहुंची पुलिस ने गैस कटर की सहायता से कार के कुछ हिस्सों को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकालवायी ।कार में मिले कागजों और मोबाइलों के माध्यम  से मृतकों की पहचान बिजनौर निवासी अक्षय व उसकी मां मंजू पत्नी अशोक तथा रिस्तेदार शीतक के रूप मे हुई है।घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad