आकाशीय बिजली गिरने से बैल की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 21, 2021

आकाशीय बिजली गिरने से बैल की मौत

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया में एक पेड़ के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गयी जिसकी चपेट में आने से एक बैल की दर्दनाक मौत हो गई है। हल्का लेखपाल ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दिया। गुरुवार  की शाम परसिया गांव के पशुपालक मवेशी जंगल से लेकर घर लौट रहे थे। एकाएक तेज बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली पीपल पेड़ के ऊपर गिर गई। जिससे गांव के रामवृक्ष साहनी पुत्र रामधार का एक बैल बिजली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। गनीमत रही मवेशियों के पास उस समय कोई ग्रामीण नहीं था। जिससे बड़ी घटना होने से  बच गई। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान लाल बिहारी ने बताया कि  परिवार काफी गरीब है और पशुपालन तथा खेती से घर चलता हैं। उन्होंने पशुपालक रामवृक्ष साहनी को मुआवजा देने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad