रिपोर्ट-त्रिनाथ पाण्डेय
चकिया चन्दौली एक तरफ जहां कोरोना की दूसरी लहर चल रही है वही नगर पंचायत चकिया में भोजन बैंक का निर्माण कर निशुल्क लंच पैकेट वितरण किया जा रहा है वही चकिया के व्यापारी युवा वर्ग व राजनैतिक व्यक्ति समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।भोजन बैंक में सहयोग करने वाले युवा समाजसेवी राजकुमार जायसवाल ,शिवशंकर गुप्ता,सरवन जायसवाल ने बताया कि इस बैंक के माध्यम से उनका मकसद है कि समाज का हर वह व्यक्ति जो अक्सर भूखे पेट सोता है या जूठे और कूड़ों की ढेर में भोजन की तलाश करता है ऐसे लोगों को दो जून यहाँ भोजन मिल सके। पिछले कई दिनों से यह कार्यक्रम चल रहे हैं और यह सेवा निरंतर जारी रहेगा।इस दौरान संस्था के सदस्य अबू हासिम,शुभम मोदनवाल, सक्षम श्रीवास्तव ,मिथिलेश ठाकुर ,प्रदीप मोदनवाल ,राजकुमार जायसवाल, श्रवण जायसवाल,शिवशंकर गुप्ता ,सदर मुस्ताक अहमद खान, उमाशंकर सिंह,आशु गुप्ता ,नंदेश चौहान,राजु गुप्ता,कृष्णा चौहान मौजुद रहे।

No comments:
Post a Comment