चन्दौली में कोरोना माहमारी के संक्रमण से बचाव व प्रभावी नियंत्रण से संबंधित कोविड कमाण्ड एंड कंट्रोल की बैठक जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट में सम्पन्न हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न कोविड अस्पतालों में स्थापित किये जा रहे ऑक्सीजन प्लांटो से बेडों तक ऑक्सीजन सप्लाई हेतु तत्काल पाइप लाइन लगवा लिए जाने के निर्देश दिए साथ ही ऑक्सीजन कैंसट्रेटर लगवाने हेतु जरूरी कोविड फैसिलिटी सेंटर्स एवं बेड़ों को चिह्नित कर लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कहा कि अस्पतालों में पोस्ट कोविड मरीजों हेतु वार्ड की तैयारी अविलंब कर लिया जाय। होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों की बेहतर मोनिटरिंग के लिए ब्लॉकवार विवरण तैयार कर सतत मोनिटरिंग किया जाय। बैठक के दौरान कोरोना लक्षणयुक्त संक्रमितों को वितरित की जा रही दवा, उनकी ट्रेसिंग, टेस्टिंग आदि पर भी गहन चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जनपद में चलाये जा रहे सघन अभियान के दौरान कोरोना लक्षण युक्त शतप्रतिशत व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें दवा की किट उपलब्ध कराना है। कोई भी कोरोना संदिग्ध व्यक्ति दवा से छूटने नहीं पाए।ऐसे व्यक्तियों तक हर हाल में दवा पहुंचना सुनिश्चित हो। साथ ही इनकी निरन्तर मोनिटरिंग किया जाय। उन्होंने कहा कि फील्ड में ग्राम निगरानी समितियाँ, सर्विलांस टीमें व आर आर टी की टीमें पूरी मुस्तैदी से कार्य करें।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीपी द्विवेदी, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट राम्या रामराज, अपर मुख्य चिकित्साधिकारीगण डॉ नीलम,डॉ डी के सिंह, डॉ शरन, प्रशिक्षु एस डी एम ज्वाला सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment