लखनऊ ग्राम पंचायत चुनावों के परिणाम दो मई को आने के बाद शपथ नहीं ले सके विजेताओं के लिए खुशी की बात है।इनके शपथ के लिए तारीख बता दी गयी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचायती राज विभाग 25 व 26 मई को शपथ दिला देगा।बताया जा रहा है कि इसके लिए जिलाधिकारी 24 मई तक सभी इंतजाम पूरा करर लेंगे।25 व 26 मई को वर्चुअल शपथ समारोह के बाद 27 मई को नवनिर्वाचित प्रधानों की बैठक होगी।कोरोना के कारण इनकी पहली बैठक भी वर्चुअल होगी।बताया जा रहा है कि शपथ लेने से बहुत लोग वंचित भी रहेंगे इनमे बड़ी संख्या में वह लोग हैं जिनकी परिणाम आने से पहले ही कोरोना संक्रमण या फिर अन्य कारण से मृत्यु हो गयी है।इसके साथ ही परिणाम में विवाद होने के कारण भी बड़ी संख्या में लोग ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद भी शपथ लेने से वंचित रहेंगे।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment