निलंबित:दो पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड निलंबित, सब्जी विक्रेता के मौत का मामला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 22, 2021

निलंबित:दो पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड निलंबित, सब्जी विक्रेता के मौत का मामला

                 

उन्नाव में एक सब्जी बेचने वाले युवक की पुलिस कस्टडी में तबीयत बिगड़ने पर हास्पिटल में हुई मौत के बाद भीड़ को काबू करने के लिए कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी।उच्चाधिकारियों के समझाने बुझाने पर किसी तरह शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी।मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ  कस्बे के भटपुरी मुहल्ले के रहने वाले फैसल 18 वर्ष ठेले पर सब्जी बेचता था।आरोप है कि पुलिस कोरोना कर्फ्यू में उसे पकड़ कर थाने लायी जहां उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गयी जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी, जिसे स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों सहित भारी संख्या में लोग हास्पिटल पहुंच गये।घटना से आक्रोशित लोगों ने हरदोई मार्ग को जाम कर दिया।परिजन आरोपित सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा,पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे।एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान एक व्यक्ति को थाने लाया गया था,जिसकी तबीयत खराब होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दोरान उसकी मौत हो गयी।इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है,जिसमे दो सिपाही तथा एक होमगार्ड को नामजद किया गया है।तीनों को निलंबित किया जा चुका है और जांच की जा रही है।






No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad