मुख्तार अंसारी के शूटर के घर चस्पा हुई नोटिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 28, 2021

मुख्तार अंसारी के शूटर के घर चस्पा हुई नोटिस

                 

मऊ मुख्तार गैंग के शूटर अनुज कन्नौजिया के मऊ जिले के चिरैयाकोट स्थित घर पर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा किया है।बताया गया कि 50 हजार का इनामी अनुज कन्नौजिया फरार चल रहा है।एक सड़क ठेकेदार पर फायरिंग और एक मजदूर की हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी के खिलाफ तरवां थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।और अभियुक्त जेल में हैं जबकि अनुज ही फरार है।मुख्तार गैंग लीडर है उसके रिमांड को लेकर गैंगेस्टर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।24 मई को तकनीकी दिक्कत के चलते पेशी न होने पर 25 मई को पेशी हुई थी,इस दौरान मुख्तार के शूटर अनुज कन्नौजिया के खिलाफ कुर्की का नोटिस कोर्ट  से जारी कराने में आईओ प्रशांत श्रीवास्तव सफल हुए।उन्होंने बताया कि नोटिस में अनुज को 25 जून तक कोर्ट में हाजिर होने का समय दिया गया है।इसके बाद  भी हाजिर नहीं होता है तो कुर्की की कार्रवाई की जायेगी।बताया गया कि अनुज पर मऊ और गाजीपुर में कुल 19 मुकदमें दर्ज हैं।नोटिस चस्पा के समय गांव के प्रधान व अनुज की भाभी मौजूद रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad