जहरीली शराब का कहर 7 लोगों की मौत,बढ़ सकता है आंकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 28, 2021

जहरीली शराब का कहर 7 लोगों की मौत,बढ़ सकता है आंकड़ा

                 

अलीगढ़ में शराब पीने के बाद 7 लोगों की मौत हो गई है जिससे कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि यह घटना थाना लोधा क्षेत्र के करसुआ की है। जिलाधिकारी ने 7 लोगों के मौत की पुष्टि की है।जिला अधिकारी का कहना है कि इस मामले की जांच करायी जा रही है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब ठेका को अपने कब्जे में ले लिया है, इधर ग्रामीणों ने शराब ठेका के खिलाफ हंगामा भी किया है।घटना में मरने वालों में गैस प्लांट के ट्रक ड्राइवर और गांवों के चार पांच लोग शामिल है जबकि कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।शराब सेवन करने वालों में करसुआ,निमाना,हैवतपुर व अंडला गांव के लोग शामिल हैं।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad