आकाशीय बिजली गिरने से पुआल जला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 21, 2021

आकाशीय बिजली गिरने से पुआल जला

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली आकाशीय बिजली से क्षेत्र में कई जगहों पर नुकसान हुआ है।कही बेजुबान जानवरों की मौत हुई है तो कही बिजली गिरने से पुआल के ढेर में आग लग गयी।बताया गया कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बजरडीहा  गांव में गुरुवार को दोपहर मे हुई बरसात के बाद खलिहान मे रखे पुआल पर आकाशीय बिजली गिरने से पुआल के गांज में आग लग गई। देखते ही देखते पुआल धू -धू कर जलने लगा। बजरडीहा  गांव निवासी राम सेवक यादव पुत्र राममूरत का खलिहान में धान का पांच 6 बीघे का पुआल का  गांज लगा हुआ था । दोपहर में दो बजे के बाद तेज हवा के साथ हुई बरसात में कड़क के बीच गिरी बिजली से रामसेवक का पुआल जलकर राख हो गया। सिवान में आग एवं धुंआ देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का भी प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ग्रामीणों की सूचना पर थाने के पीआरवी कर्मी पहुंच गए।






No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad