नौगढ़ चन्दौली नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने ब्लाक में जाकर नहीं बल्कि अपने-अपने गांवों के पंचायत भवन व स्कूल के हाल में ज़ूम मीट से शपथ लिया। नव-निर्वाचित प्रधानों के साथ सदस्यों ने भी शपथ लिया।नौगढ़ ब्लाक के 43 गांवों में से मात्र 22 गांवों के प्रधान ही शपथ लिए हैं।बाकी गांवों में सदस्यों की संख्या पूरा न होने की वजह से 21 गांवों के प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए। बुध्दवार को द्वितीय चरण में 8 गांवों के प्रधानों को शपथ दिलाया गया। इसी क्रम में पंचायत सचिव महेंद्र प्रसाद मौर्य ने बैरगाढ़,मंगरही,देवदत्तपुर, उपेन्द्र साहनी ने गोलाबाद,बोदलपुर,शिवबली प्रसाद ने गंगापुर,धनकुवारी कला,गुड्डू प्रसाद ने चमेरबाँध नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह यादव एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र,व रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रत्नेश यादव सहित गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

No comments:
Post a Comment