रिपोर्ट-भूपेन्द्र कुमार
शहाबगंज चंदौली उप्र की 59 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में बदलाव की नयी बयार चल पड़ी है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी चुनाव में वर्चुअली शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार और बुद्धवार को चंदौली जनपद के शहाबगंज विकाखण्ड के ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली।पहली बार आधे से अधिक ग्राम पंचायतों में पढ़े लिखे युवा व महिला ग्राम प्रधान चुने गए हैं। वही शहाबगंज विकासखंड के हड़ौरा ग्राम पंचायत से निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रियंका खरवार ने शपथ लेते ही काम शुरू कर दिया। उनका कहना है कि 27 मई को ग्राम प्रधान बैठक के बाद आगे की रणनीति बनाएंगी। यूपी के हर खंड विकास कार्यालयों से वर्चुअली शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया गया। गांवों के पंचायत भवन में ऑनलाइन शपथ के लिए सभी के लिए समय आवंटित था। सब ने पंचायत सचिव की उपस्थिति में बारी-बारी से ऑनलाइन शपथ ग्रहण किया।शपथ ग्रहण से संबंधित पत्र और ग्राम पंचायतों के गठन के दस्तावेज जिला पंचायत राज अधिकारी के जरिए बाद में भेज दिए जाएंगे। वही विकासखंड पंचायत अधिकारी अखिलेश तिवारी का कहना है कि वर्चुअल रूप से ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों की शपथ कराने और ग्राम पंचायतों को संगठित कराने का यह पहला अनुभव है। आने वाले समय में अब पंचायतों के कामकाज को अधिक से अधिक ऑनलाइन करने का प्रयास होगा।महिला ग्राम प्रधान में दिखा काम का जज्बा महिला ग्राम प्रधान प्रियंका खरवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते समय गांव के विकास को लेकर जज्बा और उत्साह नजर आया। उनका कहना है कि गांव के बुजुर्गों और पढ़े-लिखे नौजवानों के साथ मिलकर गांव को आर्दश गांव बनाने का काम करुंगी,अपने अनुभवों से वह गांव की तस्वीर बदलने का प्रयास करेंगी।

No comments:
Post a Comment