प्रधान की हुई मौत,खुशी बदली गम में - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 3, 2021

प्रधान की हुई मौत,खुशी बदली गम में

                 

चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड अंतर्गत किशनपुरा गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान वीरेंद्र उर्फ रामविलास यादव 53 की रात में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बताया गया कि किशनपुरा गांव निवासी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रविवार को जीत दर्ज करने के बाद रात 12:30 बजे समर्थकों के साथ खुशी का जश्न मनाते हुए गांव पहुंचे, कुछ ही देर के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और खुशी मातम में बदल गई।घटना के बाद जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही गांव में मातम पसरा हुआ है। मौत के बाद परिजनों ने नवनिर्वाचित प्रधान के शव को गंगा घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad